मैं और मेरा ब्लॉग (RKPOD)

                                                  *** मैं और मेरा ब्लॉग ***
  
     नमस्कार दोस्तों !
     मैं रवि, आप सब का इस साईट पर विजिट करने पर स्वागत करता हूँ। हालाँकि मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूँ, फिर मैं खुद खुद को किसी से छोटी हस्ती नहीं मानता क्योंकि हमारी सोच ही हमें छोटा या बड़ा बनाती है। अगर हम सोचते हैं, की हम छोटे हैं, तो पक्का आप जिन्दगी भर छोटे ही बन कर रह जाओगे और अगर हम सोचते हैं की हम किसी से कम नही तो यकीन मानो आप एक दिन बहुत बड़े इन्सान बन जाओगे। हमारे पास दिमाग तो एक ही होता है, परन्तु उसके संचालक दो होते हैं- पहला "विजय" और दूसरा "पराजय". अब निर्भर हम यानि की हमारे दिमाग पर करता है कि हम किसको ज्यादा कमांड देते हैं- विजय को या पराजय को। अब आप सोच रहे होंगे कि ये विजय और पराजय कौन हैं?  मैं इस विषय पर आने वाले लेखों में विस्तार में चर्चा करूँगा। फ़िलहाल तो मैं अपने और अपने इस ब्लॉग के बारे में बताने वाला था। ये लो ....
    यह ब्लॉग मेरी एक पर्सनल और ओपन डायरी है। यहाँ में अपनी सभी एक्टिविटीज और मेरे हर एक पल , जिसको मैंने कैसे जिया-को आपके सम्मुख प्रस्तुत करता हूँ। कौन सा पल मेरी लाइफ का सबसे ज्यादा ख़ुशी का पल था और कौन सा सबसे दुःख का पल था? यकीन मानियेगा यहाँ पर आपके  साथ मेरे द्वारा शेयर किया गया हर एक शब्द मेरी हकीक़त को बयां करता है। उन शब्दों में एक भी शब्द झूठा नहीं है।
   तो विजिट करते रहिये इस ब्लॉग पर , आपको भी आनंद आएगा यहाँ पर आने वाले हर एक लेख को पढने में। यह मेरा वायदा है ....
- रवि सर

No comments: